Panchmadhi Caves पंचमढ़ी गुफाएं - मध्य प्रदेश

 Panchmadhi Caves 



पंचमढ़ी गुफाएं - मध्य प्रदेश

 ( सतपुड़ा कि रानी )


पंचमढ़ी कि गुफाएं  भारत के मध्य प्रदेश राज्य के नर्मदापुरम जिले में स्थित एक आकर्षण केंद्र स्थल है। यह स्थान मध्य प्रदेश में महादेव पर्वत श्रृंखला में स्थित है।  पंचमढ़ी भारत मे सतपुड़ा की रानी के नाम से प्रसिद्ध है। यह गुफाएं महाभारत के पांच पांडवों से संबंधित मानी जाती है। माना जाता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान अपना समय इन्ही गुफाओं में व्यतीत किया था । इस पर्वत श्रृंखला में करीब 50 गुफाओं का समूह है, और इन सभी गुफाओं मे महत्वपूर्ण प्रागेतिहासिक चित्र कलाएं प्राप्त हुईं है । इन सभी गुफा चित्राें को प्रकाश मे लाने का श्रेय D.H. Gardner को है। 


पंचमढ़ी घाटी की खोज 1857 में बंगाल के Captain James Forsth ने की थी। इस स्थान को अंग्रेजों ने सेना की छावनी के रूप में विकसित किया। पंचमढ़ी में आज भी ब्रिटिश काल के अनेक चर्च और इमारतें देखी जा सकती हैं।

Bee Waterfall in Panchmadhi



पंचमढ़ी गुफा के चित्र स्पेन के Altamira कि गूफाओं के समकक्ष है ।


पंचमढ़ी की गुफाओं से निम्न प्रकार के चित्र प्राप्त है --


 घरेलू जीवन संबंधी चित्र, दमरूनुमा मानव आकृतियां , घुड़सवारी करते योद्धा, शहद एकत्र करते लोग ।

पंचमढ़ी कि अन्य गुफाएं - 


1-  इमलीखोह - सांभर के आखेट का दृश्य,

                      सफेद रंग में गजरोहन,

                      दो मृदंग वादक ,

                      5 धनुर्धरों द्वारा बैल का शिकार ।


2 - महादेव बाजार गुफ़ा  -  विशालकाय बकरी                                         का दृश्य।


3 - महादेव गुफ़ा -  विशालकाय शेर - चीता                                  आखेट ,

                          स्त्री - पुरुष शिकार करते ।


4 - जम्बूद्वीप -  नृत्यवादन , कांटेदार जीव साही,

                    3 मानवाकृति।


5 - मौंटेरोजा -   सबसे अधिक धनुर्धर ,

                      हाथी का चित्र ।


6 -  बनियाबेरी -  वानर समूह,

                       मधुमक्खी का समूह ।


मंडादेव - विशालकाय चीता ( ऊपर की दीवार पर) ।


इस प्रकार पंचमढ़ी की गुफाएं पर्यटकों तथा कला प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं आकर्षण स्थल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sanchi Stupa - Madhya Pradesh

Padmnabh Swami Mandir - Thiruvananthapuram

Jogimara Caves Madhya Pradesh